तिरुवनंतपुरम , जुलाई 17 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शुक्रवार को यहां एक होटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक फंसे रहने के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

श्री थरूर यहां पर कई सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि यांत्रिक खराबी के कारण लिफ्ट रुक गई, जिससे सांसद कुछ देर के लिए उसमें फंस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित