तिरुपति , सितंबर 11 -- आंध्र प्रदेश के तिरुपति में अलीपिरी के पास शुक्रवार को एक कुएं में मोबाइल फोन निकालने के लिए उतरे ओडिशा के दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि एक मोबाइल फोन गलती से कुएं में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए निजी कंपनी में काम करने वाले दोनों व्यक्ति कुएं में उतरे थे।

मृतकों में शामिल भीमराज (36) मोबाइल फोन निकालने के लिए कुएं में उतरे। जब वह बाहर नहीं आए तो नरेश (21) भी कुएं में उतर गया। दोनों कुएं के अंदर बेहोश हो गए और जहरीली गैस के सांस के साथ शरीर में जाने से उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित