ओहियो (अमेरिका) , अगस्त 16 -- अर्जेंटीना के टियागो अगस्टिन तिरांते ने सिनसिनाटी ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शनिवार को खेले गये दूसरे दौर के मुकाबले में 24 बार के मेजर चैंपियन जोकोविच को थियागो अगस्टिन तिरांते के खिलाफ 2-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। टियागो अगस्टिन तिरांते ने गर्मी और उमस भरे मौसम में साबियाई खिलाडी को दो घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले में हराया।
अर्जेंटीना के 25 वर्षीय तिरांते विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर हैं। तीन बार सिनसिनाटी चैंपियन रह चुके और रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज जोकोविच विंबलडन के सेमीफाइनल में शीर्ष क्रम के खिलाड़ी जानिक सिनर से हारने के बाद पहली बार खेल रहे थे। जोकोविच का अगला मुकाबला यूएस ओपन है, जो 30 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित