शिवहर , अक्टूबर 21 -- िहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन -2026 के अंतर्गत मतदान के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शिवहर की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आपदा कार्यालय, शिवहर में स्थापित यह नियंत्रण कक्ष 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2026 तक पालीवार चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा।जिले में 23 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान निर्धारित है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 06 तथा तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 06 सहित कुल 12 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।
सूचना एवं शिकायत के लिए संपर्क करेंनिर्वाचन संबंधी सूचना अथवा शिकायत 06222-257047- 06222-257048- 1950 नंबरों पर दी जा सकती है।
नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं शिकायत को पंजी में दर्ज किया जाएगा। संबंधित मतदान केंद्र, शिकायत का विवरण, शिकायतकर्ता का नाम एवं संपर्क नंबर सहित आवश्यक जानकारी संधारित करते हुए संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अवगत कराया जाएगा। शिकायत के निष्पादन तक उसका निरंतर अनुश्रवण किया जाएगा।
नियंत्रण कक्ष के निर्बाध संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पूर्वाह्न 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक, अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा रात्रि 10:00 बजे से अगले दिन पूर्वाह्न 6:00 बजे तक की तीन पालियों में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित