शिवहर , अक्टूबर 14 -- बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 04-तिरहुत स्नातक एवं 04-तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतदान केंद्रों पर प्रेक्षण की जिम्मेदारियों, निर्वाचन प्रक्रिया के प्रमुख बिंदुओं तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। उनका मुख्य दायित्व मतदान प्रक्रिया का सूक्ष्म एवं निष्पक्ष अवलोकन करना तथा किसी महत्वपूर्ण घटना या अनियमितता की जानकारी तत्काल सामान्य प्रेक्षक को देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित