पटना , अक्टूबर 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत शिक्षकों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

श्री चौधरी ने उम्मीद जताई कि नरेंद्र सिंह शिक्षकों के कल्याण, उनके सम्मान और शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नरेंद्र सिंह की जीत शिक्षकों के राजग पर भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिक्षकों के हितों की रक्षा करने और शिक्षा व्यवस्था के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित