मुजफ्फरपुर , अक्टूबर 27 -- बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है।
श्री सिंह ने इस चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय भूषण झा को 594 मतों से पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमाया।
मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी रही। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत पर मुहर लग गई। 594 मतों के अंतर से मिली यह जीत को भाजपा और राजग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर सहित तिरहुत प्रमंडल के शिक्षक मतदाताओं की भागीदारी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित