बेंगलुरु , जून 25 -- कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला तेज़ करते हुए सवाल उठाया है कि संघ संविधान के प्रति वफादार है या नहीं।
श्री खरगे ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "जब भी कोई आरएसएस पर सवाल उठाता है, तो भाजपा अपना आपा खो देती है। अगर आप पूछें कि जिस संगठन ने आज़ादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया, वह अब देश को देशभक्ति का पाठ क्यों पढ़ा रहा है, तो भाजपा गुस्से में पलटवार करती है।"उन्होंने आगे कहा , "अगर आप पूछें कि नागपुर में तिरंगा फहराने में 52 साल क्यों लगे, तो भाजपा गुस्से में जवाब देती है। अगर आप पूछें कि वे असल में किस संविधान को मानते हैं, बाबासाहेब वाले को या उस संविधान को जो वे खुद लिखना चाहते थे, तो भाजपा गुस्से में जवाब देती है।"श्री खरगे का यह बयान आरएसएस की भूमिका एवं कामकाज को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच आया है। हाल के हफ़्तों में उन्होंने बार-बार संघ से ज़्यादा पारदर्शिता की मांग की है, जिसमें सार्वजनिक जवाबदेही और अपनी गतिविधियों का खुलासा करने की बात भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित