बाराबंकी , सितंबर 09 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हथोधा गांव में बुधवार सुबह युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव तालाब में तैरता मिला। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हथौधा गांव निवासी विनीता (23) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह शौच के लिए घर से निकली थी। पैर फिसलने से तालाब में गिरने के बाद वह गहरे पानी में चली गई।

आसपास कोई मौजूद न होने से उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। जब तक लोगों को इसका पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित