भरतपुर , अगस्त 30 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय के पक्के तालाब में रविवार अपरान्ह एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बसंत जैन (70) के रूप में हुई। तालाब में शव होने की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकाला। तालाब में उतरने से पहले बसंत जैन ने अपनी चप्पल, तौलिया और लकड़ी की छड़ी सीढ़ियों पर रख दी थी।
पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दििया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया और शव अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित