बाराबंकी , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार दोपहर रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गए एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना थाना देवi अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव रंग खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ बिशनपुर तालाब में नहाने गया था तभी अचानक गहरे पानी में जाने से उसकी डूब कर मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार गौरव हाई स्कूल का छात्र था और बोर्ड का इम्तिहान दे रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित