अलवर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंपनियों और इलेक्ट्रिकल दुकानों से ताम्बे के तार चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान सौरभ सिंह (30) निवासी गाडोली खुर्द, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले ताम्बे के तार कंपनियों और दुकानों की रैकी करता था और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी किए गए तार को राह चलते अज्ञात फेरी वाले कबाड़ियों को बेचकर मिलने वाली रकम से नशा और मौज-शौक करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित