समस्तीपुर , जुलाई 31 -- समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के ताजपुर थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है।
श्री सिंह ने उनके स्थान पर पुलिस लाइन में पदस्थापित मेजर मनीष कुमार को ताजपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दरभंगा क्षेत्र के आदेश पर जिले के ताजपुर थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मनीष कुमार को ताजपुर थाना का प्रभार सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित