भरतपुर, अप्रैल 12 -- राजस्थान के भरतपुर में अंधविश्वास के चलते तांत्रिक द्वारा व्यक्त किये गए संदेह के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही साढ़ू व साली पर लाठी डंडों और सरियों से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
शहर के आरबीएम अस्पताल के समीप घटित इस घटना के बारे में थाना मथुरागेट के सूत्रों ने बताया कि शहर के इंद्रा नगर में हरिद्वार सिंह की बेटी के जन्मदिन पर खो गई अंगूठी के बारे में तांत्रिक ने अंगूठी एक लंबी और गोरे रंग की महिला के पास होने का संदेह व्यक्त किया था जिसके बाद हरिद्वार सिंह के साढू देवेंद्र को हरिद्वार की बहन लक्ष्मी पर शक था।
मामले को लेकर आरोपी साढू व उसके परिजनों के हमले में हरिद्वार के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही पैर में फ्रैक्चर हुआ है। हरिद्वार को जब उसकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो, देवेंद्र और उसके परिजनों ने मधु को भी पीटा। घटना के बाद हरिद्वार सिंह को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित