चित्तौड़गढ़ , जुलाई 09 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस ने विभिन्न थानों में जब्तशुदा 32 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को पुलिस ने जलाकर नष्ट किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस थानों के मालखाने नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्तशुदा नशीले पदार्थों एवं वाहनों से भरे हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा माल रखने की समस्या आ रही थी। इनके निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करके संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में नशीले पदार्थो को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित