चेन्नई , अप्रैल 04 -- तमिलनाडु में मतगणना के अब तक के रूझान में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर करते हुए 38 सीटों में आगे चल रही है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां अन्नाद्रमुक पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं टीवीके अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है और कांग्रेस और पीएमके दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, डीएमडीके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित