चेन्नई , मार्च 20 -- तमिलनाडु में सलेम जिले के अरियानूर गांव में शुक्रवार को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसईटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई, जिसमें दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कोयंबटूर से सलेम जा रही थी, तभी दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ।

बताया जाता है कि मृतकों में से पांच एक ही परिवार के थे। मृतकों में 11 महीने का एक शिशु और एक पांच साल की बच्ची शामिल हैं। टायर फटने के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। टक्कर के दौरान, बस दो दोपहिया वाहनों और एक टेम्पो से टकराकर डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा में जा रहे कुछ और वाहनों से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित