चेन्नई , सितंबर 04 -- तमिलनाडु में नमक्कल ज़िले के एक गाँव में स्कूल से घर लौटते समय एक दुखद सड़क हादसे में चार बहनों की मौत हो गयी।
यह हादसा गुरुवार को तिरुचेंगोडे तालुक के कोन्नैयार गांव में हुआ।
मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को छात्राओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की मुआवज़ा राशि देने की घोषणा की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुबिथा (19) अपनी तीन बहनों को घर वापस लाने के लिए टू-व्हीलर से स्कूल गयी थी। घर लौटते समय, टू-व्हीलर की टक्कर एक स्कूल वैन से हो गयी, जिससे निवेथा (17), धनुश्री (13) और अभिनया (12) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सुबिथा की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी।
श्री विजय ने चारों बहनों की दुखद मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित