चेन्नई , मार्च 30 -- तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी।
एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी सुश्री अर्चना पटनायक ने कहा कि चुनाव के लिए नामांकन 30 मार्च से लेकर छह अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच भरे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बीच 31 मार्च (मंगलवार), एक अप्रैल (बुधवार), तीन अप्रैल (शुक्रवार) और पांच अप्रैल (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं भरे जायेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने नामांकन 30 मार्च तथा दो , चार और छह अप्रैल को दाखिल कर सकते है।
प्रदेश में चुनाव 23 अप्रैल को होंगे और परिणाम चार मई को घोषित किए जायेंगे।
राज्य में सत्तारुढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जबकि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन भी चुनावी मैदान में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित