चेन्नई , जून 21 -- तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम पटाखा बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गये।
सप्ताहांत होने के कारण फैक्ट्री में 50 से ज़्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कुछ अपनी हफ़्ते भर का वेतन ले रहे थे, तो कुछ पटाखे बना रहे थे। अचानक, एक कमरे में रखे पटाखों में धमाका हो गया, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। धमाके की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जाँच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित