चेन्नई , जनवरी 27 -- तमिलनाडु सरकार पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने तथा राज्य को पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने के मकसद से दो और तीन फरवरी को पहला पर्यटन वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगी।
यहां मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक साल 2025-2026 के बजट भाषण में यह घोषणा की गयी थी कि पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र शामिल हैं।इसके तहत, पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए तमिलनाडु वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव है। पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन -2026 का उद्घाटन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन चेंगलपट्टू जिले में मामल्लापुरम के पर्यटन केंद्र पर होटल फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित