चेन्नई , मई 23 -- तमिलनाडु में शनिवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण शनिवार को हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बाद उत्तरी तमिलनाडु तट पर कम तापमान वाली हवाओं के मिलने से मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे इस शहर के लोगों को राहत मिली क्योंकि घने बादलों की वजह से सूरज नहीं निकला। कुछ मौकों पर हालांकि वह बादलों के बीच से लुका-छिपी का खेल खेलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित