चेन्नई , अगस्त 02 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रविवार को पोलाची-उडुमलपेट राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर कार के सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतकों की पहचान कनागराज, पूरानी, नरमाथा, आरती और रमन के रूप में की है। ये सभी कोयंबटूर शहर में मदुक्कराई के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि ये लोग कार से पलानी के मंदिर शहर से अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। यह टैंकर सड़क के बीच की पट्टी में लगे पौधों में पानी देने के लिए वहां खड़ा किया गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोलाची के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित