चेन्नई , जुलाई 10 -- तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में उथुकुली के पास शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसे में कार और टैंकर के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयर और एक महिला घायल हो गयी।

यहां पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उथुकुली-विजयामंगलम मार्ग पर कक्कापल्लम क्षेत्र के पास हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित