चेन्नई , अक्टूबर 19 -- तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना हुआ है और कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। उत्तरी तमिलनाडु, कावेरी डेल्टा, दक्षिणी हिस्सों, आंतरिक इलाकों और पश्चिमी घाट के जिलों सहित कई क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक अपडेट के अनुसार, मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

उत्तरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ निकल रही है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

शनिवार रात की भारी बारिश और रविवार को जारी किए गए 'रेड अलर्ट' के वापस लिए जाने के बाद लोगों को राहत मिली और तेज धूप निकली। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि चेन्नई और उसके आस-पास के जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। टीवीके सरकार ने राहत के सभी इंतजाम कर लिए हैं जिसमें निचले इलाकों से विस्थापित किए गए लोगों के लिए सभी सुविधाओं वाले राहत केंद्र खोलना भी शामिल है।

कोयंबटूर, नीलगिरि, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों तथा कराईकल क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमाम है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुचिरापल्ली, इरोड, सलेम, नमक्कल, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची, करूर, रामनाथपुरम और शिवगंगई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है और दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई (कावेरी डेल्टा जिले), कुड्डालोर और विल्लुपुरम (उत्तरी जिले), तथा पुडुचेरी और कराईकल इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तरी चेन्नई, मध्य और आंतरिक जिलों तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, पेरम्बलुर, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और रामनाथपुरम जिलों में भी भारी बारिश होगी जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी घाट थेनी, तेनकासी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में 21 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, मदुरै, डिंडीगुल, थूथुकुडी और रामनाथपुरम जिलों और कराईकल क्षेत्र में भी भारी बारिश होगी और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई और कराईकल क्षेत्र के दक्षिणी और डेल्टा जिलों में भारी बारिश होगी और 22 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 अक्टूबर को नीलगिरी और कोयंबटूर, और सेलम, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, पेरम्बलुर, पुदुक्कोट्टई, डिंडीगुल और मदुरै जिलों के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश होगी जिसके बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित