चेन्नई , जनवरी 15 -- नीति आयोग की 2024 की निर्यात तैयारी सूचकांक में तमिलनाडु ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि भारत के कुल निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाले शीर्ष पांच राज्यों में इसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने एक समाचार पत्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु भारत का 'सुपरस्टार निर्यातक राज्य' बन कर उभरा है। उन्होंने लिखा "नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में तमिलनाडु को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे स्थान पर रखा है और यह शीर्ष पांच राज्यों में एकमात्र राज्य है, जिसने भारत के समग्र निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।"डॉ. राजा ने कहा कि तथ्यों पर आधारित डेटा और रैंकिंग तमिलनाडु के विकास मॉडल की पुष्टि करते हैं और यह मान्यता जमीनी स्तर पर निरंतर इस मॉडल के क्रियान्वयन को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित