नयी दिल्ली , मई 27 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।अभिनेता से राजनेता बने विजय का इस महीने की शुरुआत में पदभार संभालने के बाद केंद्र के साथ पहला औपचारिक संवाद था।

नये प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बैठक हुई। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं का फोटो साझा करते हुए मुलाकात की जानकारी दी। दोनों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और तमिलनाडु का नया नेतृत्व, दोनों ही अपने राजनीतिक समीकरणों को नए सिरे से साधने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित