चेन्नई , अप्रैल 23 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को तिरुनेलवेली और पुदुक्कोट्टई जिलों के दो गांवों के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।
प्रापत जानकारी के मुताबिक पुदुक्कोट्टई जिले के वेंगाइवयल गांव के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उनकी नाराजगी दिसंबर 2022 की उस घटना को लेकर है, जब गांव की पानी की टंकी में मानवीय अपशिष्ट (गंदगी) मिला दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। विरोध जताने के लिए ग्रामीणों ने अपने घरों पर काले झंडे भी फहराए और मतदान केंद्रों से दूरी बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित