चेन्नई , मार्च 29 -- बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडु इकाई के दिवंगत प्रमुख और दलित नेता के. आर्मस्ट्रांग की पत्नी श्रीमती पोर्कोडी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

वह अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के तौर पर चेन्नई के थिरु.वी.का.नगर (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से अन्नाद्रमुक के 'दो पत्तियां' चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ेंगीश्रीमती पोर्कोडी ने चुनाव लड़ने के चयन पर खुशी जताते हुए पार्टी के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह आरक्षित सीट से बहुमत हासिल कर जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

श्रीमती पोर्कोडी ने अपने पति की हत्या के मामले में न्याय मिलने की भी उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित