चेन्नई , मई 29 -- तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक्रवार शाम को एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी दुश्मनी में बदल गई, जिसके बाद एक नकाबपोश गिरोह ने अंधाधुंध हमला कर रास्ते में आने वाले कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, अलंगुलम के पास नेत्तूर गांव में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए करीब नौ लोगों के इस गिरोह ने अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा, चाहे वे राहगीर हों या दुकानों में मौजूद निर्दोष लोग। इसके अलावा उन्होंने खड़े वाहनों और कारों को भी निशाना बनाया, जिससे पूरे गांव में आतंक और दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार को इलाके में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद का गुस्सा इस तरह निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और किसी भी संभावित हिंसक प्रतिक्रिया (बैकलैश) को रोकने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित