चेन्नई. , मार्च 03 -- तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में जिंजी के पास मंगलवार तड़के टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे कुएं में गिर गई जिससे चार अधिवक्ताओं की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक चारों वकील पूर्णिमा के मौके पर तिरुवन्नामलाई में भगवान अन्नामलाईयार पहाड़ियों की गिरिवलम (परिक्रमा) करके चेन्नई लौट रहे थे, तभी कार का आगे का एक टायर फटने से ड्राइवर ने उस पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के पास कुएं में गिर गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित