चेन्नई , सितंबर 30 -- तमिलनाडु के नमक्कल जिले के परमाथीवेलूर में बुधवार शाम एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई सह गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या चार बताई जा रही है।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे मौके से हताहतों और घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक गोदाम में जहां पटाखे रखे हुए थे, पांच श्रमिक रसायन मिलाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तीव्र था कि पूरी इमारत ढह गई और मलबे में तब्दील हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित