पौड़ी , सितंबर, 19 -- उत्तराखंड के पौड़ी में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोटद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को कोटद्वार निवासी दर्शन सिंह बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके भतीजे सुमित बिष्ट उर्फ गपलू ने उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार में आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित