आसन (दक्षिण कोरिया) , अगस्त 05, -- युवा भारतीय स्टार तन्वी शर्मा सहित सात महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते कोरिया मास्टर्स 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत कोरिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

शानदार फ़ॉर्म में चल रही युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा सहित सात महिला खिलाड़ियों एकल वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत को पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले में इज़राइल के डेनिल डुबोवेंको से 50 मिनट तक चले मैच में 20-22, 21-1, 4, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए यह लगातार दूसरी बार था जब वे पहले ही राउंड में बाहर हो गए। इससे पहले जून में वे यूएस ओपन में रनर-अप रहे थे।

रौनक चौहान, किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ, सनीथ दयानंद और थारुन मन्नेपल्ली भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिससे भारत का पुरुषों का सिंगल्स अभियान जल्दी ही समाप्त हो गया।

वहीं महिला एकल में नतीजे काफी अच्छे रहे, जिसमें भारत की नौ खिलाड़ियों में से सात ने दूसरे राउंड में जगह बनाई।

पिछले हफ़्ते ताइपे ओपन का खिताब जीतने के बाद, तन्वी शर्मा ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और चीन की युआन एन क्यूई को 21-16, 21-15 से हराया।

पांचवीं सीड इशरानी बरुआ ने दक्षिण कोरिया की ली यो युल को 21-18, 15-21, 21-7 से हराया, जबकि आठवीं सीड अनमोल खरब ने वापसी करते हुए हांगकांग चीन की लो सिन यान हैप्पी को 16-21, 21-17, 21-12 से मात दी।

अश्मिता चालिहा ने जापान की रिरीना हिरामोतो को 22-20, 21-18 से हराया, रक्षिता श्री संतोष रामराज ने दक्षिण कोरिया की ए येओन यू को 22-24, 21-12, 21-13 से हराया और मानसी सिंह ने एक और दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी किम जू यून को 21-14, 19-21, 9-21 से हराया।

श्रियांशी वालिसेट्टी ने भी चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-15, 21-14 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई, जबकि तान्या हेमंत और आकर्षी कश्यप टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

महिला युगल में, सोनाली सिंह और रितिका ठाकर ने वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की बैंग जी सन और ह्यून जी जांग को 13-21, 21-15, 21-12 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।

मिश्रित युगल में छठी वरीयता प्राप्त ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा ने एक गेम हारने के बाद वापसी की और अपने ही देश के सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा को 20-22, 21-10, 21-15 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित