मोहाली , अक्टूबर 25 -- पंजाब के मोहाली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट-2026 में हिस्सा लेने पहुंची दक्षिण कोरिया की पुरुष हॉकी टीम का रविवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। ढोल की थाप, भांगड़ा और रंग-बिरंगी फुलकारियों के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी छह टीमें पंजाब पहुंच गई हैं।

प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें एशिया की प्रमुख हॉकी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

दक्षिण कोरिया की टीम 20 सदस्यीय दल के साथ पंजाब पहुंची है। टीम में गोलकीपर किम जेह्योन और सोन तेमिन सहित पार्क गनवू, जियोंग जुनसियोंग, गो सुंग हुन, किम जेहो, सोन डाइन, किम योंग बोक, चुन सेमिन, सोंग जियोंगसेब, यू ह्योगुक, कोंग यूनहो, ओम जुनयंग, क्वोन येचान, सोंग हेसियोंग, बे सुंग मिन, हान सांगजुन, किम डेह्युन, चोई गाजिन और किम डोंगगन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित