भरतपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने आन्ध्रप्रदेश के बल्लीगौडा से राजस्थान के दौसा जिले में कार के जरिए तस्करी करके ले जाया जा रहा दो क्विंटल 61 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शनिवार को बताया कि यातायात शाखा के कांस्टेबल की सूचना पर बगचौली गांव के खार मोड के पास एक कार से दो क्विंटल 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार में सवार निवास टी और गेडम अमर चेतन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित