श्रीनगर/पौड़ी , जून, 16 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बना दिया है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन, निर्बाध आवागमन एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर लगातार निगरानी कर रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित