कैलिफोर्निया , मार्च 12 -- ब्रिटेन के स्टार जैक ड्रेपर ने बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स) में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर अपने करियर की सबसे अच्छी जीत में से एक शानदार तरीके से हासिल की।
बुधवार को खेले गये मुकाबले में इस ब्रिटिश खिलाड़ी ड्रेपन ने पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को 4-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 स्पर्धा में अपने खिताब के बचाव करने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। इसी जीत के साथ ड्रेपर क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गए हैं।
ड्रेपर का अगला मुकाबला दो बार के फाइनलिस्ट रूस के डेनियल मेदवेदेव से है, जिन्होंने अमेरिकी एलेक्स मिशेलसन को 6-2, 6-4 से हराया। मेदवेदेव ने दो साल पहले रोम में ड्रेपर को हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित