अलवर , अगस्त 09 -- राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 595 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आड़ा बाजार में एक दुकान पर दबिश देकर वहां मौजूद मुकेश कुमार गर्ग उर्फ टोपल्या को गिरफ्तार कर किया गया।

दुकान से तलाशी के दौरान 595 ग्राम डोडा पोस्त, बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1176 छोटी-बड़ी थैलियां, गांजा पीने के 207 रोल और मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी सामान को जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित