चुरु , मई 23 -- राजस्थान में चूरू जिले की रतनगढ़ की एक अदालत ने डोडा पोस्त की तस्करी के आरोपी को शनिवार को दोषी करार देते हुए छह वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक ने अभियुक्त परमजीतसिंह को डोडा पोस्त की तस्करी करने का दोषी मानते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले केे अनुसार रतनगगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 अक्टूबर 2010 को नाकाबंदी के दौरान एक कार से 30 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद करके परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित