श्रीगंगानगर , मार्च 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे अवैध पोस्त बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस दल ने सादुलशहर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर पीटीपी नहर पुलिया के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार सुखविंदरसिंह (43) निवासी तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित