जम्मू , फरवरी 20 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि डोडा के अरनोरा क्षेत्र के अपर भेली की एक मस्जिद में हुई हाथापाई की जांच शुरू कर दी गयी है।
और लोगों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों से दूर रहें।
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप मेहता ने बयान में कहा कि गुरुवार देर शाम पुलिस स्टेशन डोडा में अरनोरा क्षेत्र के अपर भेली की एक मस्जिद में इमाम की नियुक्ति को लेकर एक ही धर्म के दो गुटों के बीच कहासुनी होने की सूचना मिली थी।
श्री मेहता ने बताया कि पुलिस टीम गांव भेजी गयी थी। टीम ने स्थिति का आकलन करने के बाद घटना की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और इस संबंध में डोडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित