गोपालगंज , अक्टूबर 25 -- बिहार के गोपालगंज जिले में बरौली अंचल के राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र साह को डोंगल के अनधिकृत उपयोग के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार, सोशल मीडिया पर राजस्व कर्मचारी के डोंगल का निजी व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विभाग ने निलंबन अवधि में हरेन्द्र साह का मुख्यालय अंचल कार्यालय, भोरे निर्धारित किया है। साथ ही, विभागीय कार्रवाई के लिए उनके विरुद्ध साक्ष्य सहित आरोप पत्र तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित