राजनांदगांव , अक्टूबर 20 -- छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में शारदीय नवरात्रि के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिस बल ने नवमी की देर शाम मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के बाद अष्टमी के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में मत्था टेका और आरती-अर्चना की।
इस दौरान राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय धुनों से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक हो गया। पुलिसकर्मियों ने धार्मिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित