नयी दिल्ली , जुलाई 17 -- अखिल सेवक समाज काउंसिल (एएसएससी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने यहां राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक पहलों को आपसी सहयोग के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा भारत के विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका पर अपने विचार साझा किये।
डॉ. मल्लप्पा ने डॉ. शर्मा के सार्वजनिक जीवन तथा शिक्षा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच सार्थक संवाद ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और जमीनी स्तर पर स्थायी बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित