गया , अक्टूबर 04 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को पितृपक्ष मेले के अवसर पर गयाजी के सीता कुंड में फल्गु नदी के पावन तट पर विधिवत तर्पण एवं पूजा-अर्चना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने अपने पितरों के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए जवानों तथा अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति एवं सद्गति के लिए तर्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित