पटना , मार्च 08 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि युवा भारतीय टीम ने विश्व विजेता बनकर नया कीर्तिमान रचा है। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 विश्व कप को जीता है एवं अपने खिताब को भी बचाया है। इस जीत के साथ भारत को सर्वाधिक तीन बार टी 20 विश्व विजेता बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ है ।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस जीत में गर्व, भावनाएं और प्रेरणा का संगम झलकता है, जिसने मैदान के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीता है, जो युवा क्रिकेटरों को सदा प्रेरित करती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित