नयी दिल्ली , सितंबर 01 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी में अपमान तथा इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज के नेतृत्व में यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया।
डॉ. उदित राज ने इस अवसर पर कहा कि एक ओर संविधान, सामाजिक समानता और सम्मान खत्म करने की साजिश हो रही है और दूसरी ओर इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में श्री खरगे की रैली के बाद भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा सभा स्थल का "शुद्धिकरण" कराया गया और बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया। इस घटना के खिलाफ श्री गांधी ने आवाज उठाई और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय श्री गांधी के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई, जो लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित