लखनऊ , जनवरी 21 -- उत्तरप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मेजर जनरल, चिकित्सा मुख्यालय, नॉर्दर्न कमांड डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के स्तर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. अमित देवगन वर्तमान में मेजर जनरल, चिकित्सा मुख्यालय, नॉर्दर्न कमांड के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है। आदेश में उल्लेख है कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2018 की धारा-12 की उपधारा-1 के अंतर्गत की गई है।

डॉ. अमित देवगन के कुलपति बनने से विश्वविद्यालय के शैक्षिक विकास, चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, परीक्षा व्यवस्था, अनुसंधान तथा अस्पतालों के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित