रांची, मार्च 17 -- जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया है।
इस क्रम में डॉ. मिंज ने झारखण्ड विधान सभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य एवं समाज के लिए गौरव का विषय हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।यह पुरस्कार 15 मई 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बागमती यूनेस्को क्लब(जो दुनिया भर में हाशिए पर पड़े समुदायों के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित करता है)के द्वारा दिया जा रहा है। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, और आदिवासी समुदायों के उत्थान के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित